top header advertisement
Home - उज्जैन << भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे ने बच्चों को मार्गदर्शन देकर कहा आप सब भारत के भविष्य है

भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे ने बच्चों को मार्गदर्शन देकर कहा आप सब भारत के भविष्य है


उज्जैन- स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत आज शासकीय उमा विद्यालय सिंधी कॉलोनी हामूखेड़ी,उज्जैन में भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे ने भ्रमण कर शाला परिसर का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने  विद्यार्थियों को  बोर्ड के माध्यम से एक अध्याय भी पढ़ाया। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने बच्चों से निरंतर परिश्रम समर्पण के साथ विद्या अध्ययन करने की बात कह कर देश का भविष्य उज्जवल बनाने की शिक्षा दी।

    इस अवसर पर श्री कवचे ने संपूर्ण शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों से पूर्ण निष्ठा के साथ अकादमिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से निरंतर कार्य करने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।  बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के संबंध आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी श्री कवचे  ने दिए।

Leave a reply