अंतर्राज्यीय गिरोह की महिला हैंडलर नागदा से गिरफ्तार
उज्जैन जिले के औद्योगिक शहर नागदा से हरियाणा की हिसार पुलिस ने दबिश देकर एक अंतर्राज्यीय अफीम तस्कर गिरोह की महिला हैंडलर को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस ने इस गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को नागदा, मंदसौर और जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर तस्करों के नए पैटर्न को हैक करने का काम किया है।
हिसार पुलिस की टीम एएसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में नागदा पहुंची। यहां महिदपुर रोड पांचाल धर्मशाला के पीछे रहने वाली बगदी बाई को हिरासत में लिया है।
एएसआई जसवंत सिंह ने बताया की बगदीबाई ने मंदसौर के राजुबैरागी से दो किलो से अधिक अफीम लेकर जयपुर की कमलाबाईं को दी थी। कमलाबाई इस अफीम की डिलेवरी करने हिसार हरियाणा पहुंची थी।
इस दौरान हिसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कमलाबाई को धर दबोचा। कमलाबाई की निशानदेही पर मंदसौर के राजू बैरागी और नागदा कि बगदीबाई को गिरफ्तार किया। एएसआई जसवंत ने बताया की तस्करी का नया पैटर्न इस मामले में सामने आया है, जिसमें सीधे डिलेवरी नहीं करते हुए कई हैंडलरों को शामिल किया जाता है ताकि आसानी से देशभर के प्रदेशों में डिलेवरी हो जाए।
आरोपी महिला को जिस क्षेत्र से गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया वो नागदा मंडी थाना क्षेत्र में आता है परंतु हरियाणा पुलिस ने आमद सूचना बिरलाग्राम पुलिस को दी इसके चलते मंडी पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञ ही रही। मंडी थानप्रभारी धनसिंह नलवाय ने स्पष्ट किया कि बाहर की पुलिस को क्षेत्र का ध्यान नहीं रहता और वैसे भी शहर की किसी भी थाने पर सूचना दी जा सकती है।