top header advertisement
Home - उज्जैन << श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर, सिद्ध आश्रम में 20 जून से तीन िदवसीय श्री शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक का प्रारंभ होगा

श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर, सिद्ध आश्रम में 20 जून से तीन िदवसीय श्री शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक का प्रारंभ होगा


उज्जैन | श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर, सिद्ध आश्रम में 20 जून से तीन िदवसीय श्री शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक का प्रारंभ होगा। पुष्पम् सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक 22 जून तक सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा। धर्मालुजन दोपहर 12 बजे से पंचामृत अभिषेक कर सकेंगे।

आयोजन समिति के महेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया जीवनदायी अमृत वृष्टि की प्राप्ति के िलए विश्व कल्याणार्थ त्रिदिवसीय श्री शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक का विशेष अनुष्ठान विद्वान वेदज्ञ ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। स्वामी नारदानंदजी महाराज के सान्निध्य में होने वाले अनुष्ठान का यह आठवां वर्ष है। गुरुवार से प्रारंभ होने वाले पर्जन्य रुद्र महाअभिषेक की तैयारी ब्राह्मणों द्वारा की जा रही है। आयोजन समिति के पं. गणेश पुजारी, जगन्नाथ मिश्र, भावेश व्यास, योगेश भाटी, राकेश श्रीवास्तव, कपिल कटारिया आदि आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।

Leave a reply