आचार्य प्रज्ञासागर महाराज का झालरापाटन में चातुर्मास के लिए तपोभूमि से विहार आज
जैन समाज के प्रमुख तीर्थ श्री महावीर तपोभूमि से गुरुवार को आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज का झालरापाटन चातुर्मास-2024 के लिए विहार प्रारंभ होगा। आचार्य श्री दो िदन उज्जैन शहर में रहेंगे, जहां उनके सान्निध्य में कई कार्यक्रम होंगे। इसमें विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया गुरुवार सुबह 5 बजे आचार्यश्री का श्री महावीर तपोभूमि से विहार प्रारंभ होगा। वे नानाखेड़ा स्थित अर्पिता नगर कॉलोनी होते हुए विवेकानंद कॉलोनी पहुंचेंगे, जहां भक्तजन द्वारा कलश स्थापना की जाएगी। तत्पश्चात चल समारोह के रूप में दशहरा मैदान स्थित दिनेश जैन सारिका जैन के निवास पर पहुंचेंगे, जहां गुरुदेव की आहारचर्या एवं प्रवचन होंगे। दोपहर में तत्व चर्चा होगी। शाम को लक्ष्मीनगर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के लिए आचार्यश्री का मंगल विहार होगा। शांतिनाथ मंदिर में आनंद यात्रा गुरु भक्ति एवं श्रीजी की आरती होगी।