top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्रमदान किया

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्रमदान किया


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह 9.30 बजे उज्जैन पहुंचे और दो दिन उज्जैन में रहने का कार्यक्रम है। उनके आगमन पर उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

दिन की गतिविधियाँ:

  1. जल गंगा संवर्धन अभियान: हेलिपेड पर आगमन के बाद, मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य में शामिल हुए।
  2. शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा: इसके बाद, मुख्यमंत्री रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में भाग लेंगे।
  3. इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ: शिप्रा के कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री पुलिस कंट्रोल रूम के समीप इंडियन कॉफी हाउस का उद्घाटन करेंगे।
  4. खुली जेल का उद्घाटन: इसके पश्चात, भैरवगढ़ स्थित खुली जेल का उद्घाटन करेंगे।
  5. कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमि पूजन: ग्राम ढेंडिया में शनि मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमि पूजन और अन्य विभागों के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
  6. जनसंवाद कार्यक्रम: इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

Leave a reply