केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान महाकाल की शरण में
मोदी सरकार की 3.0 टीम में हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाए गए कमलेश पासवान ने गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन किए। उत्तर प्रदेश के बांसगांव संसदीय सीट से चौथी बार चुने गए सांसद कमलेश पासवान ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर पूजन-अर्चन किया।
यह उनका केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद महाकाल मंदिर का पहला दौरा था। अपने उज्जैन प्रवास के दौरान, उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में पहुँचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और देहरी से पूजन अर्चन कर जल अर्पित किया। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने पासवान को तिलक कर पूजन संपन्न कराया।