top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री डॉ यादव मां शिप्रा को चुनरी अर्पित करेंगे प्रदेश की जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन का लिया जाएगा संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 15 और 16 जून को होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियां तेजी से जारी, कलेक्टर और एसपी ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ यादव मां शिप्रा को चुनरी अर्पित करेंगे प्रदेश की जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन का लिया जाएगा संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 15 और 16 जून को होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियां तेजी से जारी, कलेक्टर और एसपी ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण


उज्जैन- गंगा दशहरा पर्व पर मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा को समर्पित जल गंगा संवर्धन
अभियान के अंतर्गत आगामी 15 और 16 जून को रामघाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
किए जाएंगे।
  उल्लेखनीय है कि संत श्री ढ़ोली बुआ के द्वारा नारदीय कीर्तन एवं श्री हरि कथा का वाचन प्रतिदिन शाम
8:00 बजे से शिप्रा गंगा माता मंदिर रामघाट पर किया जा रहा है। यह आयोजन 22 जून तक किया
जाएगा‌। उसके पश्चात 15 जून शनिवार को शाम 6:00 बजे रामघाट पर भजन संध्या का आयोजन किया
जाएगा। इसमें युवा भजन गायक श्री ध्रुव शर्मा- स्वर्ण श्री (मथुरा) और लोकप्रिय गायिका तृप्ति शाक्या
(प्रयागराज) के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
     रविवार 16 जून को दत्त अखाड़ा रामघाट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा शिप्रा तीर्थ
परिक्रमा के श्रद्धालुओं के साथ मां शिप्रा को चुनरी अर्पण और पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। साथ ही
मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण ,संवर्धन पुनरुद्धार को समर्पित
जलाभिषेक अभियान का जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेशवासियों के साथ संकल्प लिया जाएगा।
    इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मैपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र
जानकारी पर आधारित ग्रंथ शिप्रा अमरता का आह्वान, शिप्रा अमृत संभवा, सदानीरा (जल का उत्सव) शिप्रा
तीर्थ परिक्रमा पुस्तकों एवं सदानीरा अंबुनी ऑडियो वीडियो सीडी का लोकार्पण किया भी  किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त संत श्री ढ़ोली बुआ एवं कलाकारों का सम्मान किया जाएगा। मथुरा रमन रति आश्रम के
श्री स्वामी शरणानंद महाराज जी का प्रबोधन होगा।
     जल संबंधी जनपदीय गीतों का गायन किया जाएगा जो निमाड़ी, बुंदेली, बघेली और अन्य बोलियों पर
केंद्रित होगा। साथ ही मुंबई की पार्श्व गायिका रिचा शर्मा के द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन भी किया
जाएगा‌। इस कार्यक्रम में सभी शिप्रा तीर्थ प्रेमियों को सादर साग्रह आमंत्रित किया गया है।
      ये कार्यक्रम शिप्रा तीर्थ परिक्रमा समिति उज्जैन, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल,
मध्य प्रदेश जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकैडमी भोपाल, शिप्रा गंगा दशहरा महोत्सव समिति
उज्जैन, श्री विशाल सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय आवास
एवं विकास विभाग, संस्कृति विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, जनसंपर्क विभाग, विक्रम
विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन, उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और महाराजा विक्रमादित्य शोध
पीठ के सहयोग से मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Leave a reply