top header advertisement
Home - उज्जैन << लोकेंद्र व्यास महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष बने - 22 पुरोहितों की बैठक में सर्वानुमति से चुने गए, शीघ्र कार्यकारिणी बनाएंगे

लोकेंद्र व्यास महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष बने - 22 पुरोहितों की बैठक में सर्वानुमति से चुने गए, शीघ्र कार्यकारिणी बनाएंगे


उज्जैन- महाकाल मंदिर के पुरोहित पंडित लोकेंद्र विश्वनाथ व्यास को महाकाल मंदिर पुरोहित समिति का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। मंदिर के 22 पुरोहितों ने बैठक में सर्वानुमति से पंडित व्यास को अध्यक्ष पद के लिए चुना।

उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा का पिछले दिनों स्वर्गवास हो गया था। इसके बाद से अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। इसे लेकर हाल ही में मंदिर के सभी 22 पुरोहितों की एक बैठक बुलाई गई जिसमें सर्वानुमति से निर्णय लेकर अध्यक्ष पद हेतु पुरोहित पंडित लोकेंद्र व्यास के नाम का चयन कर घोषणा की गई। अध्यक्ष बनने के बाद पुरोहितों ने पंडित व्यास का स्वागत किया। पंडित व्यास ने बताया कि शीघ्र ही वे समस्त पुरोहितों के साथ विचार-विमर्श कर सभी की राय से सचिव सहित पूरी कार्यकारिणी का गठन कर इसकी घोषणा करेंगे।

Leave a reply