top header advertisement
Home - उज्जैन << मालवा की जलवायु के अनुकूल वृक्षों का रोपण किया जाये

मालवा की जलवायु के अनुकूल वृक्षों का रोपण किया जाये


उज्जैन- बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने जनपदवार वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि
जिला पंचायत द्वारा एक लाख 10 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य है, जिसमें बड़नगर, खाचरौद, महिदपुर व

तराना जनपद में 20-20 हजार तथा घट्टिया व उज्जैन जनपद में 15-15 हजार वृक्षारोपण का जनपदवार
लक्ष्य है। पौधारोपण की गतिविधियां जन-सहयोग एवं मनरेगा अन्तर्गत की जायेगी। इसी के साथ
उद्यानिकी विभाग की नर्सरियों में मौजूद पौधों का पौधारोपण किया जायेगा। श्री सिंह ने सम्बन्धित
अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पौधों के चयन में स्थानीय जलवायु की अनुकूलता का ध्यान रखा
जाये व उनके विकसित होने तक जैविक खाद की पर्याप्त व्यवस्था, सुरक्षा हेतु जाली एवं वृक्षों को पानी
प्रदाय करने की समुचित व्यवस्था की जाये। इसी के साथ नगर निगम उज्जैन द्वारा 27 हजार 715
वृक्षारोपण का लक्ष्य झोनवार रखा गया है। इसमें प्रमुख रूप से कनेर, चम्पा, नीम, आम, मोगर, चांदनी,
करंज, इमली, बादाम, जामुन, गुड़हल आदि प्रजातियों का वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिये जलवायु
अनुकूलता के अनुसार किया जायेगा।

Leave a reply