दस्तक अभियान 25 जून से 27 अगस्त तक
उज्जैन- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पटेल ने बताया कि बाल
मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के
समन्वय से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। यह अभियान वर्ष में दो बार (अधिकतम छह माह
तथा न्यूनतम चार माह के अंतराल में) आयोजित किया जाता है। अभियान के प्रथम चरण में पांच वर्ष की
चिकित्सकीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार/प्रबंधन पर बल दिया जाता है। इसी
तारतम्य में वर्ष 2024-25 में दस्तक अभियान के प्रथम चरण 25 जून से 27 अगस्त की अवधि में
आयोजित किया जायेगा। इस दौरान स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के
संयुक्त दल द्वारा पांच वर्ष तक के बच्चों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सकीय जांच एवं आवश्यक
उपचार/प्रबंधन सुनिश्चत करने हेतु गतिविधियां संचालित की जायेंगी।