नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती में लाभ -सिसौदिया
उज्जैन| आधुनिक कृषि में रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से कृषि क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार ने इन समस्याओं के समाधान के लिए वैकल्पिक उर्वरकों का प्रयोग करने का प्रयास किया है। इफको नैनो उर्वरकों के उपयोेग करने से खेती में अनेक लाभ हुए है।
यह विचार संस्था इफको, नई दिल्ली के मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ से संचालक बनने पर सम्मानित किए गए ऋषिराज सिंह सिसौदिया ने सम्मान समारोह में सहकारी बंधुओं के समक्ष व्यक्त किए। कार्यक्रम में इफको के राज्य विपणन प्रबंधक प्रकाशचंद्र पाटीदार ने राज्य में इफको द्वारा संचालित विभिन्न कृषि विकास योजनाओं व नैनो उर्वरकों के उपयोग के महत्व को भी प्रस्तुत किया। इन उर्वरकों के सुगम उपयोग के लिए इफको द्वारा ड्रोन भी उपलब्ध कराए गए हैं।