top header advertisement
Home - उज्जैन << सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के ब्लू प्रिंट के लिए अधिकारी जाएंगे प्रयागराज

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के ब्लू प्रिंट के लिए अधिकारी जाएंगे प्रयागराज


मध्यप्रदेश में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन किया जाना है। सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए प्रयागराज कुंभ 2025 में होने वाले कार्यों और गतिविधियों के अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के दल के प्रयागराज भ्रमण का निर्णय लिया गया है। प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम का प्रथम चरण 10 से 12 जून तक प्रस्तावित है।

भ्रमण दल प्रयागराज मेला प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, प्रयागराज के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रयागराज कुंभ आयोजन से जुड़े अन्य व्यक्ति व संस्थाओं से परामर्श कर सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेगा। भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम से सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा दल के साथ प्रयागराज भ्रमण के लिए रवाना होंगे। निगम निगम उपायुक्त कृतिका भीमावद और उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी भी दल के साथ होंगे।

Leave a reply