top header advertisement
Home - उज्जैन << जल गंगा संवर्धन अभियान जन सहयोग से हो रहा है नदियों एवं तालाबों का जीर्णोद्धार प्रदेश भर में हो रहा है वृक्षारोपण और जल संरचनाओं के प्रति जनजागृति कार्यक्रम अभियान के तहत लगाए जाएंगे 5 करोड़ 50 लाख पौधे

जल गंगा संवर्धन अभियान जन सहयोग से हो रहा है नदियों एवं तालाबों का जीर्णोद्धार प्रदेश भर में हो रहा है वृक्षारोपण और जल संरचनाओं के प्रति जनजागृति कार्यक्रम अभियान के तहत लगाए जाएंगे 5 करोड़ 50 लाख पौधे


उज्जैन- मध्य प्रदेश में जल संरक्षण के प्रति बढ़ती हुई जन चेतना का परिदृश्य साफ़
दिखाई दे रहा है। मुरैना ज़िले से लेकर बालाघाट तक तथा अलीराजपुर ज़िले से लेकर सिंगरौली तक जल
गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदियों एवं तालाबों में जीर्णोद्धार, गहरीकरण और मरम्मत का कार्य सघन
रूप से किया जा रहा है। समस्त जिला अधिकारियों द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत
कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, जिसके तहत सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवाहित होने वाली नदियों,
उनमें मिलने वाली सहायक नदियों एवं जल संरचनाओं का पुनर्जीवीकरण एवं संरक्षण का कार्य किया
जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के
तहत प्रदेश भर में जल-स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई के साथ-साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया
जा रहा है। गंगा दशहरा 16 जून तक संचालित किये जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत 3 हजार 90
करोड़ लागत के जल संरक्षण के 990 कार्य प्रदेश में आरंभ होगे। प्रत्येकजिले, विकासखंड और पंचायत
स्तर पर जल संरचनाओं की मरम्मत, पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए जनभागीदारी से
गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Leave a reply