top header advertisement
Home - उज्जैन << खंडेलवाल महिला मंडल ने पंचायत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उपहार में दिए पौधे

खंडेलवाल महिला मंडल ने पंचायत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उपहार में दिए पौधे


खंडेलवाल महिला मंडल ने पंचायत की नई कार्यकारिणी के अभिनंदन समारोह में सभी पदाधिकारियों का वृक्ष लगाओ प्रकृति बचाओ, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उपहार में पौधा भेंटकर अभिनंदन किया। सभी पदाधिकारियों ने पौधे को वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

संस्था अध्यक्ष उषा गुप्ता ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा अगर प्रकृति को बचाना है तो हम सबको मिलकर पौधे जरूर लगाना चाहिए। कार्यक्रम में सचिव उषा रावत, उपाध्यक्ष संध्या बेवाल, रेखा झालानी, सरोज जंगीनिया, सविता गुप्ता, उषा झालानी, बिंदु खंडेलवाल, किरण जंगीनिया, सुशीला खंडेलवाल, अलका दास, राधिका झालानी सहित महिला मंडल की सभी पदाधिकारी उपस्थित थीं।

Leave a reply