top header advertisement
Home - उज्जैन << कमल तालाब पर श्रमदान एवं गहरीकरण के साथ निगम ने किया नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ संभागायुक्त डॉ. संजय गुप्ता ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

कमल तालाब पर श्रमदान एवं गहरीकरण के साथ निगम ने किया नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ संभागायुक्त डॉ. संजय गुप्ता ने दिलाई स्वच्छता की शपथ


उज्जैन- शासन निर्देशानुसार दिनांक 5 जून से 15 जून तक चलाए जाने वाले नामामि गंगे अभियान का शुभारंभ नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा कमल तालाब पर श्रमदान, पौधारोपण एवं गहरीकरण कर किया गया।
नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा नमामि गंगे अभियान के तहत जलसंरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु श्रमदान एवं गहरीकरण का कार्य किया जाना है जिसका शुभारंभ संभागायुक्त डॉ. संजय गुप्ता एवं आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा कमल तालाब पर श्रमदान, पौधारोपण एवं गहरीकरण कार्य के साथ किया गया।
श्रमदान कार्यक्रम के अवसर पर संभागायुक्त डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि यह अभियान शासन का नहीं अपितू सम्पूर्ण समाज का अभियान है, हमारा दायित्व है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखें, शासन, प्रशासन एवं नगर निगम इस अभियान हेतु अपने समस्त सोर्स के साथ ही आप सभी के सहयोग से श्रमदान एवं गहरीकरण करेगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a reply