top header advertisement
Home - उज्जैन << जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ 5 जून से 16 जून गंगा दशहरा तक चलेगा अभियान

जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ 5 जून से 16 जून गंगा दशहरा तक चलेगा अभियान


उज्जैन- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले में जल स्रोतों के संरक्षण
और पुनर्जीवन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 5 जून से 16
जून गंगा दशहरा तक सतत चलेगा, जिसमें बावड़िया, कुएं,तालाब आदि जल स्रोतों के संरक्षण, साफ-सफाई
और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद और नगरी क्षेत्र में निकाय के अमले द्वारा
जन सहयोग से यह अभियान का शुभारंभ किया गया। 
     उज्जैन नगर स्थित कमल तालाब के गहरीकरण से अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें उज्जैन
संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने  श्रमदान किया और पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस
अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा भी श्रमदान और पौधारोपण किया गया।
संभागायुक्त ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कमल तालाब के गहरीकरण के लिए
विभिन्न सामाजिक संगठन भी आगे आएं।

 

Leave a reply