नमामि गंगे अभियान के तहत 5 जून से 15 जून तक चलाया जाएगा जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान - आयुक्त श्री आशीष पाठक अभियान में जनसहयोग हेतु आज आयोजित होगी बैठक
उज्जैन- शहर की जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन किये जाने के उदद्ेश्य से नमामि गंगे अभियान अन्तर्गत जनसहयोग से विशेष श्रमदान एवं गहरीकरण कार्य किया जा जाएगा। यह बात आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा कही गई। आपने कहा कि शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा नमामि गंगे अभियान अन्तर्गत 5 जून से 15 जून तक शहर की जल संरचनाओं कुए, बावड़ी एवं तालाबों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, एनजीओं एवं नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता श्रमदान एवं गहरीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आपने कहा कि श्रमदान एवं गहरीकरण अभियान अन्तर्गत हमारे द्वारा शहर के निम्नानुसार तालाबों शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तालाब, पुलिस लाईन स्थित तालाब, कमल तालाब, विक्रम सरोवर, रूद्र सागर एवं गोवर्धन सागर को चिन्हित किया गया है।
अभियान सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु आयुक्त श्री आशीष पाठक की अध्यक्षता में 30 मई को दोपहर 1 बजे सिहस्थ मेला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी इच्छुक सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओं आमंत्रित है।