top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मंदिर में अयोध्या से आए श्रद्धालु का निधन

महाकाल मंदिर में अयोध्या से आए श्रद्धालु का निधन


उज्जैन में महाकाल मंदिर दर्शन करने आए अयोध्या के श्रद्धालु का निधन हो गया। शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक अस्पताल ले गए, उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम नहीं कराने के लिए अड़े रहे, लेकिन पुलिस के समझाने पर वे मान गए।

अयोध्या के निवासी 45 वर्षीय शिव शरण उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद शिव की शरण में चले गए। शिव शरण शुक्रवार को पत्नी आशा देवी और दो अन्य लोगों के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। शनिवार को सुबह सभी ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए। मंदिर परिसर से बाहर होते ही शिव शरण को चक्कर आ गए और वे गिर गए। उन्हें महाकाल मंदिर के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था।

शिव शरण परिवार वालों के साथ अयोध्या से सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम पंडित प्रदीप मिश्रा के यहां भी गए थे। वहां से उज्जैन में महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचे थे। निधन की वजह क्या है, ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

Leave a reply