संत दादूदयाल का निर्वाण महोत्सव मनाया, पेड़ लगाने का संकल्प लिया - महामंडलेश्वर ज्ञानदास जी महाराज के सानिध्य में हुआ संत समागम
उज्जैन- ब्रह्म ऋषि संत प्रवर श्री दादू दयाल जी महाराज का निर्वाण महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। भक्ति कालीन युग के संत दादू दयाल के सत्संग से प्रभावित सम्राट अकबर ने गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया था।
सिद्ध वट मार्ग पर स्थित दादूराम मंदिर आश्रम पर निर्वाण महोत्सव के साथ संतों का सम्मान भंवर यादव ने किया। महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान दास जी महाराज के सानिध्य में भक्तों को पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ के संकल्प के साथ सुबह अभिषेक, पूजन किया तो दोपहर में महाआरती के पश्चात संतों का भंडारा हुआ। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेंदी, मप्र माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अशोक प्रजापत, भगवान शर्मा, अभिजीत दुबे, दिनेश रावल, पंडित चंदन व्यास, बालकृष्ण रावल, अशोक जाट, सुधीर सांखला, योगेश मीणा, वीरेंद्र त्रिवेदी, महंत रामचंद्र दास, महंत राघवेंद्र दास, नरेंद्र मोटवानी, महंत शुभम भारती, पार्षद गब्बर भाटी, पवन गुरु, गंगा दास, मोहन कुमावत, यश कुमावत, रामचंद्र दास स्वामी, अशोक सेन, लच्छू साहनी, संजू पंथी, राजेश पंथी, दिनेश कुंभकार, मनीष प्रजापत, लेखराज प्रजापत, महेंद्र प्रजापत, रामेश्वर पटेल, सत्यनारायण, जगदीश पटेल, श्रवण दास, राजेश दास, शुभम गहलोत, जगदीश ठाकुर, जगदीश दास, रमेश जाट, विक्रम मौर्य, अरुण जायसवाल, आशीष गुप्ता, धनराज बोरासी, दौलत राम यादव, विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।