top header advertisement
Home - उज्जैन << नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देती है -डॉ. कुमार

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देती है -डॉ. कुमार


नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत और भारतीयता को केंद्र में रखकर बनाई गई है। इसके माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना का विकास और युवाओं में नैतिकता की भावना में वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह नीति युवाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। यह नीति सम्यक रूप से विश्व में भौतिकता की जगह दिव्यता का संदेश देती है।

यह बात शासकीय माधव कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विविध आयाम विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार में प्रमुख वक्ता मुजफ्फरपुर बिहार के डॉ. राजेश्वर कुमार ने कही। इस सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. जेएल बरमैया ने कहा कि शरीर और मन का पूर्ण विकास ही सही शिक्षा का उद्देश्य है, जिसकी संकल्पना राष्ट्रीय शिक्षा नीति में की गई है। डॉ. अल्पना उपाध्याय ने भी सं‍बोधित किया। संचालन डॉ. जफर महमूद ने किया। आभार डॉ. नीरज सारवान ने माना। उद्घाटन के बाद प्रथम तकनीकी सत्र डॉ. नीलिमा वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें डॉ. अंशु भारद्वाज, डॉ. नलिनी तिलकर, डॉ. पुरुषोत्तम सिंह, डॉ. मोहित पांचाल, डॉ. अभिलाषा सिंह आदि ने शोध पत्र का वाचन किया। इस सत्र में

संचालन डॉ. अल्पना दुभाषे ने किया। आभार डॉ. मोहन निमोले ने माना। द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो. शुभकामना रक्ताले, प्रो. शानू खान, प्रो. हुक्का कटारा ने शोध पत्रों का वाचन किया। तृतीय सत्र में प्रो. ज्योति गोयल, डॉ. राजश्री सेठ, डॉ. दुभाषे ने शोध पत्र पढ़े। समापन सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के डॉ. रामप्रसाद प्रजापति ने संबोधित किया। उन्होंने टीचिंग लर्निंग प्लेटफार्म पर बात की। उन्होंने स्वयंप्रभा और नेप्टेल पोर्टल के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि हम तकनीक आधारित शिक्षा को समझें। डॉ. एचएल अनिजवाल अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विविध आयाम पर संबोधित किया।

Leave a reply