top header advertisement
Home - उज्जैन << संभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में किया सम्मान

संभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में किया सम्मान


उज्जैन | मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला उज्जैन के अध्यक्ष उदय कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर गिरी की उपस्थिति में संभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई।

बैठक में संचालक कृषि भोपाल के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए। केके जैन उप संचालक कृषि का सम्मान किया गया। साथ ही संयुक्त संचालक कृषि आलोक मीणा, उपसंचालक कृषि आरपीएस नायक, सहायक संचालक (स्थापना), मंजू शाह गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी कृषि जीआर मुवेल का स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संगठन के संभागीय अध्यक्ष यज्ञेश शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुबोध कुमार पाठक, राजेश चौहान, अविनाश गुजराती, नरेंद्र सिंह पाटीदार, भारत सिंह पाटीदार दिनेश कुमार देवड़ा आदि उपस्थित थे। पदोन्नति समिति की बैठक संपन्न होने पर प्रांतीय अध्यक्ष गिरि द्वारा सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a reply