एक्ट्रेस वाणी कपूर, राशि खन्ना ने महाकाल के दर्शन किए
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ की एक्ट्रेस राशि खन्ना ने मंगलवार को महाकाल के दर्शन किए। दोनों तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। भस्म आरती में शामिल हुईं।
नंदी हॉल में दो घंटे तक बैठकर महाकाल के दर्शन किए, शिव जाप करती रहीं। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।