top header advertisement
Home - उज्जैन << खाली पन का भाव छोड़ गए महाकाल के पुरोहित अशोक गुरु - श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति की श्रद्धांजलि सभा में कलेक्टर ने कहा

खाली पन का भाव छोड़ गए महाकाल के पुरोहित अशोक गुरु - श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति की श्रद्धांजलि सभा में कलेक्टर ने कहा


उज्जैन- इस दुनिया में जो आया है वह जाएगा भी सही। लेकिन कुछ लोगों का व्यक्तित्व अलग होता है। उनमें से एक थे महाकाल मंदिर के पुरोहित एवं पुरोहित समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा। मैरी उनसे मुलाकात हर बार आनंद पूर्वक रही। वे खाली पन का भाव हम सब के बीच छोड़ गए। 
यह बात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने रविवार शाम नृसिंह घाट के पास बालाजी गार्डन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा पंडित अशोक शर्मा को श्रद्धांजलि देने हेतु आयोजित सभा में कही। सभा को महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनित गिरि महाराज, रामकथा प्रवक्ता सुलभ शांतु गुरु, एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर समिति के सदस्य एवं पुजारी प्रदीप गुरु, राम शर्मा, राजेंद्र गुरु, मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, आरके तिवारी, पुजारी रमण त्रिवेदी, पुरोहित विनोद व्यास, राधेश्याम शास्त्री, अनंत गुरु आदि ने मुख्य रूप से सभा को संबोधित कर पुरोहित अशोक शर्मा जी के जीवन से जुड़े कई संस्मरण सुनाए और उन्हें भाव पूर्ण  श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का संचालन पीयूष त्रिपाठी ने किया। सभा में प्रमुख रूप से पुरोहित समिति के पंडित लोकेंद्र व्यास, दीपक शर्मा, रूपम शर्मा, आदेश शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, विश्वास कराड़कर, पुजारी दिनेश त्रिवेदी, गोपाल शर्मा, पुरोहित सुभाष गुरु, शैलू गुरु, विनोद गुरु, संदीप शर्मा, शुभम जोशी, लोकेश व्यास, तिलक व्यास, दीपक भट्‌ट सहित महाकाल मंदिर के पुरोहित, पुजारी, पत्रकारगण, मंदिर के कर्मचारी एवं गणमान्य जन मौजूद थे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर एवं पंडित शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a reply