top header advertisement
Home - उज्जैन << सेवानिवृत कर्मचारियों का कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने किया सम्मान

सेवानिवृत कर्मचारियों का कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने किया सम्मान


उज्जैन / जिले के माह अप्रैल 2024 में सेवानिवृत हुए अधिकारियों कर्मचारियों का शनिवार को उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में सम्मान किया। जिले के 8 विभागों के सेवानिवृत होने वाले कुल 29 कर्मचारियों को कलेक्टर श्री सिंह ने साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और पीपीओ ( पेंशन भुगतान आदेश) की प्रति सौंपी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को शासकीय सेवा में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई दी और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a reply