top header advertisement
Home - उज्जैन << 2 शिफ्ट में चलेंगे ई-रिक्शा लॉटरी के द्वारा आवंटन किया गया

2 शिफ्ट में चलेंगे ई-रिक्शा लॉटरी के द्वारा आवंटन किया गया


उज्जैन- उज्जैन शहर में संचालित लगभग 6000 ई-रिक्शा से शहर की सडकों पर
यातायात का दबाब अधिक होने से यातायात अव्यवस्थित रहता है। यातायात को सुव्यवस्थित करने के
लिये कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिवहन
अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ई-रिक्शा को शहर में दो शिफ्टों में चलाने की कार्य
योजना बनाई गई है। इस कार्य योजना के अंतर्गत शहर को महाकाल जोन एवं महाकाल जोन से बाहर के
अन्य मार्गों में विभाजित किया गया है। महाकाल जोन में लगभग 3000 ई-रिक्शा दो शिफ्टों में विभाजित
करते हुए क्रमश: 1500 ई-रिक्शा प्रथम शिफ्ट में सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक तथा
1500 ई-रिक्शा द्धितीय शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेंगे।

Leave a reply