31 साजिंदों के ऑर्केस्ट्रा से सजी संकुल की शाम, 25 गीतों की प्रस्तुति दी
उज्जैन | गीत म्यूजिकल क्लब ने कालिदास अकादमी संकुल में संगीत निशा आजा तेरी याद आई का आयोजन किया। इसमें उज्जैन, इंदौर, भोपाल व मुंबई के कलाकारों ने संगीत का अद्भुत समां बांधा दिया। मंच पर एकसाथ 31 साजिंदों के समूह ने संगीत की स्वर लहरियां छेड़ी। कार्यक्रम में कुल 25 गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।