top header advertisement
Home - उज्जैन << भजनों से स्वाति मिश्रा एवं पं. अशोक आचार्य ने समा बांधा

भजनों से स्वाति मिश्रा एवं पं. अशोक आचार्य ने समा बांधा


बड़नगर | पत्रकार कॉलोनी में श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ महोत्सव पर नानी बाई का मायरा कथा के दूसरे दिन कथावाचक पंडित अशोक आचार्य एवं भजन गायक स्वाति मिश्रा के भजनों ने समां बांध दिया और उस पर भक्तजन िथरक उठे। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया।

नानी बाई के मायरे की कथा के दूसरे दिन पंडित अशोक आचार्य ने कहा भगवान कृष्ण अपने भक्त की भक्ति से प्रसन्न होकर उसकी मदद करने आए। वर्तमान में भी मनुष्य जीवन में लोगों को परमात्मा का प्रतिदिन स्मरण करना चाहिए और परमार्थ में अपना जीवन लगाना चाहिए। कलियुग में प्रभु का नाम लेने से ही उद्धार होगा। नानी बाई का मायरा की कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा शुक्रवार को आम का मनोरथ भगवान के शृंगार के लिए किया। शनिवार शाम 7 बजे वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Leave a reply