राज्य कर्मचारी संघ नागदा-खाचरौद तहसील के चुनाव में प्रजापत अध्यक्ष और शर्मा सचिव बने
राज्य कर्मचारी संघ की तहसील व ब्लॉक इकाई नागदा-खाचरौद का निर्वाचन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इसमें तहसील व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी चुने गए। संघ के जिला सहसचिव एमआर मंसूरी ने बताया जिले से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी नवीन पांडे के निर्देशन में निर्वाचन हुआ।
राज्य कर्मचारी संघ तहसील नागदा-खाचरौद कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनोखीलाल प्रजापत स्वास्थ्य विभाग, सचिव सुनील शर्मा पंचायत विभाग, कोषाध्यक्ष अमित पालीवाल राजस्व विभाग, ब्लॉक नागदा-खाचरौद कार्यकारिणी में अध्यक्ष संतोष शर्मा शिक्षा विभाग, सचिव संतोष जोशी स्वास्थ्य विभाग, कोषाध्यक्ष शिवांचल श्रीवास्तव श्रम विभाग को निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर जिला सहसचिव मंसूरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि सभी अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ करें। आप सभी कर्मचारी हितों की रक्षार्थ हेतु लगातार निरंतर प्रयत्नशील रहे। इस अवसर पर केएस परमार, बीएल सोनी, संदीप पाटिल, नीतेश उपाध्याय, सुरेश खत्री, नरेश भास्कर, बेनजीर अंसारी, श्वेता विसेंट, अनीता महावर आदि मौजूद थे।
उज्जैन लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। इस लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस।