2 शिफ्ट में चलेंगे ई-रिक्शा लॉटरी के द्वारा आवंटन किया गया
उज्जैन 24 मई- उज्जैन शहर में संचालित लगभग 6000 ई-रिक्शा से शहर की सडकों पर
यातायात का दबाब अधिक होने से यातायात अव्यवस्थित रहता है। यातायात को सुव्यवस्थित करने के
लिये कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिवहन
अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ई-रिक्शा को शहर में दो शिफ्टों में चलाने की कार्य
योजना बनाई गई है। इस कार्य योजना के अंतर्गत शहर को महाकाल जोन एवं महाकाल जोन से बाहर के
अन्य मार्गों में विभाजित किया गया है। महाकाल जोन में लगभग 3000 ई-रिक्शा दो शिफ्टों में विभाजित
करते हुए क्रमश: 1500 ई-रिक्शा प्रथम शिफ्ट में सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक तथा
1500 ई-रिक्शा द्धितीय शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेंगे।
अन्य जोन में शेष लगभग 3000 ई-रिक्शा महाकाल जोन से बाहर शहर के अन्य निर्धारित मार्गो
पर चलेंगे। उक्त क्षेत्रों का विभाजन लाटरी के माध्यम से समिति सदस्य क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
उज्जैन, अनुविभागीय अधिकारी उज्जैन शहर, उपायुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन, उप पुलिस अधीक्षक
यातायात एवं ई-रिक्शा यूनियन अथवा कई ई-रिक्शा संचालकों की उपस्थिति में शुक्रवार को किया गया।
लाटरी में किस वाहन को कौन-सा मार्ग आवंटित हुआ है, इसकी जानकारी ई-रिक्शा संचालक क्षेत्रीय
परिवहन कार्यालय की कम्प्यूटर शाखा के हेल्प डेस्क से प्राप्त कर सकेगे।