top header advertisement
Home - उज्जैन << MP में पर्यटकों का रिकॉर्ड...एक साल में 11 करोड़ आए

MP में पर्यटकों का रिकॉर्ड...एक साल में 11 करोड़ आए


मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 2023 में एमपी में देशी-विदेशी 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। पहली पसंद उज्जैन रहा। बाबा महाकाल के दर्शन और महाकाल लोक देखने के लिए सबसे ज्यादा 5.28 करोड़ लोग पहुंचे। इस साल भी अप्रैल-मई में करीब 45 लाख भक्त आ चुके हैं। मैहर, इंदौर, चित्रकूट और ओकारेंश्वर भी पसंदीदा जगहों में टॉप-5 में है। भोपाल 10वें नंबर पर रहा।

ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, विविध वन्यजीव एवं आध्यात्मिक अनुभव के लिए एमपी देश-दुनिया के लोगों की पसंद बन रहा है। यही कारण है कि साल दर साल टूरिस्टों की संख्या भी बढ़ रही है।

एमपी टूरिज्म बोर्ड ने साल 2023 के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार-जनवरी से दिसंबर 2023 तक प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे। जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। 2019 में कोविड प्रतिबंध लागू होने से पहले कुल 8 करोड़ 90 लाख 35 हजार 97 पर्यटकों का आगमन हुआ था। 2022 में पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ 41 लाख 38 हजार 757 संख्या रही।

Leave a reply