राजमाता माधवी राजे की अस्थियां कल आएंगी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां के अंतिम संस्कार के बाद शाही परिवार की राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अस्थियां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज नेपाल समेत उज्जैन भेजी जाएंगी। उज्जैन में अस्थियां शुक्रवार को पहुचेंगी।
सिंधिया के करीबी उमेश सेंगर ने बताया कि अस्थि कलश को दर्शन के लिए सुबह सख्याराजे धर्मशाला पर रखा जाएगा। सुबह करीब 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे तक दर्शन के बाद, अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो की देवास गेट मालीपुरा, कंठाल गोपाल मंदिर होते हुए रामघाट पहुंचेगी।
यात्रा में सिंधिया राज घराने के लोग शामिल होंगे। रामघाट पर विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद अस्थियों को शिप्रा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। अस्थि कलश यात्रा के लिए एक रथ तैयार किया जा रहा है, जिसमें रखकर कलश को रामघाट तक पहुंचाया जाएगा।