top header advertisement
Home - उज्जैन << महिला से पुरोहित ने 1500 रुपए मांगे, ऑडियो रिकॉर्ड कर की शिकायत

महिला से पुरोहित ने 1500 रुपए मांगे, ऑडियो रिकॉर्ड कर की शिकायत


महाकाल की भस्मआरती के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी जारी है। हाल ही में मुंबई की एक महिला से 1500 रुपए मांगने का मामला सामने आया है। महिला ने इसका ऑडियो रिकॉर्ड पर कलेक्टर नीरजकुमार सिंह को ई-मेल के जरिए शिकायत की है। कलेक्टर ने मंदिर प्रशासक मृणाल मीना को जांच के आदेश दिए हैं।

मधु शंकर मुंबई की सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके अहमदाबाद गुजरात में रहने वाले परिचित परिवार के चार लोग 23 मई को भस्मआरती में शामिल होना चाहते थे। 12 मई को उन्होंने पुराेहित राजेंद्र जोशी को कॉल किया। पुरोहित ने 1500 रुपए की मांग की, जबकि ऑनलाइन भस्मआरती के लिए 200 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क तय है। इस बात को लेकर मधु और पुरोहित में बहस भी हुई। इसमें पुरोहित ने कहा कि दर्शन के साथ पूजन भी करवाएंगे, इसलिए 1500 रुपए लगेंगे। मधु का कहना है कि वह दो साल पहले भी उज्जैन आई थीं, तब महाकालेश्वर मंदिर के पुराेहित राजेंद्र गुरुजी ने ही दर्शन करवाए थे। उस समय उन्होंने 2100 रुपए लिए थे।

Leave a reply