top header advertisement
Home - उज्जैन << शेफाली जरीवाला महाकाल मंदिर पहुंची

शेफाली जरीवाला महाकाल मंदिर पहुंची


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए अल सुबह भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंची कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला, उन्होंने अपने परिवार के साथियों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

महाकाल मंदिर में रोजाना तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए सुबह 4 बजे उज्जैन पहुंची एल्बम सांग और फिल्म से प्रसिद्ध हुई शेफाली जरीवाला करीब दो घंटे महाकाल मंदिर में रही। भस्म आरती के दौरान नंदी हाल में महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई शेफाली। भस्म आरती के बाद नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर उन्होंने आशीर्वाद लिया। वीडियो एल्बम "कांटा लगा" से शेफाली प्रसिद्ध हुई थी। इसके बाद उन्होंने लगभग एक दर्जन से अधिक संगीत एलबम किए। 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में सलमान खान और अक्षय कुमार के नजर आयी थी।

Leave a reply