महिला ने जमा राशि वापस मांगी को यूडीए ने राजसात का नोटिस थमा दिया
मालवा का टेस्टी लोकवन गेहूं की धूम देशभर में होने से इसके भाव 3100 रुपए के ऊपर चल रहे हैं। शुक्रवार को मंडी नीलामी में लोकवन गेहूं 3130 रुपए तक बिका। यह बेस्ट सुपर क्वालिटी का गेहूं बताया गया है। सरकार का समर्थन दाम बोनस सहित 2400 रुपए होने के बाद भी किसानों ने खुले बाजार में गेहूं बेचने में अधिक रुचि दिखाई है।
गेहूं का सस्ता होना इस वर्ष मुश्किल बताया गया है। लोकवन और अन्य क्वालिटी का गेहूं पौष्टिकता वाला होने से इसे खास पसंद किया जाता रहा है। 2 साल से सरकारी समर्थन दाम की खरीदी का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को अधिक से अधिक भाव मिले। इससे उनकी आय बढ़े। वर्षों पूर्व 147 गेहूं खाने वालों की खास पसंद था। यह अब लुप्त होकर नया गेहूं पूर्णा आ गया है। अब इस प्रकार का गेहूं गुजरात और मालवा क्षेत्र में अधिक बिक रहा है। किसानों को भी इसे भाव फायदा अधिक हो रहा है। किसान कमल पटेल के अनुसार इस साल गेहूं की पैदावार मौसम बिगड़ने से 25 प्रतिशत कम मिली है लेकिन भाव अच्छे मिले तो समर्थन दाम पर गेहूं कम बेचा गया।
सरकार भी किसानों के लिए प्रति वर्ष समर्थन दाम में बढ़ोतरी कर खुले बाजार के गेहूं में तेजी ला देती है। अगली उपज के लिए किसान तीन-चार दिन से मंडी में अधिक से अधिक गेहूं बेच रहे हैं। बाहरी क्षेत्र में भी गेहूं अधिक बिक रहा है। मंडी में भी छोटे व्यापारी वर्ग बैलगाड़ी और पिकअप वाहन में मंडी नीलामी में प्रतिदिन बेचने आ रहे हैं। इधर, मौसम बिगड़ने से कम उपज में आया गेहूं महंगे भाव में संभाल लिया। गेहूं की खासियत के चलते सालभर तक इसके भाव में गिरावट की संभावना जीरो ही बताई जा रही है। गेहूं कारोबारी सतीश राजवानी के अनुसार सभी प्रकार का गेहूं मंडी नीलाम में अच्छे भाव पर बिक रहा है। आगे भाव गिरावट की स्थिति कमजोर है।