top header advertisement
Home - उज्जैन << घर का ताला तोड़कर 15 मिनट में चोरी

घर का ताला तोड़कर 15 मिनट में चोरी


नागदा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। 50 हजार रुपए का माल चुरा ले गए। वारदात सिर्फ 15 मिनट में अंजाम दी। इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

नागदा मंडी थाना अंतर्गत प्रकाश नगर में रहने वाले गणेश शर्मा गुर्जर बस चलाने का काम करते हैं। गुरुवार रात को उनका एक्सीडेंट हो गया था। पत्नी सोनिका अपने दोनों बच्चों को लेकर रात 1.50 बजे पति का इलाज कराने के लिए जन्मजय अस्पताल ले गईं। यहां प्राथमिक उपचार हुआ। इसके आधा घंटे बाद परिवार घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त - व्यस्त पड़ा था। घर में से पायल, बिछिया, सोने की बाली, 15 हजार कैश गायब था। दंपती ने मंडी थाना पुलिस को जानकारी दी।

जांच में पुलिस को चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे आते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों बदमाशों की नजर गणेश शर्मा के मकान पर पड़ी, जिसमें बाहर से ताला लगा हुआ था। दोनों 15 मिनट में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

Leave a reply