top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन। प्रतिभा संगीत कला संस्थान के त्रिदिवसीय आयोजन किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्य उत्सव का शुभारंभ

उज्जैन। प्रतिभा संगीत कला संस्थान के त्रिदिवसीय आयोजन किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्य उत्सव का शुभारंभ


उज्जैन। प्रतिभा संगीत कला संस्थान के त्रिदिवसीय आयोजन किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्य उत्सव का शुभारंभ आज से पंडित सूर्यनारायण व्यास संकुल कालिदास अकादमी में शुरू हो गया है। जिसमें देशभर के सैकड़ों कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे है।
प्रतिभा संगीत कला संस्थान की निदेशक इंजीनियर प्रतिभा रघुवंशी एलची शास्त्रीय कथक नृत्यांगना ने बताया कि इस आयोजन का ये पंचम वर्ष है। त्रिदिवसीय किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्य उत्सव में देशभर से आए लगभग 125 प्रतिस्पर्धी प्रस्तुति दे रहे है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अलंकरण भी प्रदान किये जायेंगे। जियामें पंडित कुंदनलाल गंगानी नृत्य अलंकरण पुणे से आई वरिष्ठ कत्थक नृत्यांगना डॉ. मनीषा साठे को प्रदान किया जाएगा। प्रतिस्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ कथक नर्तक को गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी कत्थक अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा।

समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का हिसाब किताब रख कर  न्याय करने वाले  चित्रगुप्त भगवान का गत दिवस  प्राकट्य दिवस था। सुबह  से ही सभी चित्रगुप्त मंदिरो में हवन पूजन एवम आरती हुई और समाजजनों ने घरों में भगवान चित्रगुप्त का पूजन तथा शाम 5 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा निकाली । यात्रा  स्व श्री लालबहादुर शास्त्री उद्यान फ्रीगंज ओवर ब्रिज से प्रारंभ जो फ्रीगंज  से होते हुए  चामुंडा माता मंदिर चौराहा , देवास गेट ,मालीपुरा , नई सड़क , सती गेट ,गोपाल मंदिर से दानी गेट होकर छोटे पुल स्थित श्री चित्रगुप्त घाट  जाकर समाप्त हुई । उज्जैन कायस्थ समाज अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि वैशाख मास में  गंगा सप्तमी पर समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है ।

Leave a reply