तोपखाना स्थित मदारगेट जमातखाना पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया।
तोपखाना स्थित मदारगेट जमातखाना पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही यात्रा पर जाने वाले लोगों को ट्रेनिंग भी दी गई।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के नईम खान एवं इकबाल हुसैन ने बताया कि उज्जैन से हज यात्रा पर जाने 520 यात्रियों को वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहरकाजी खलीकुर्रहमान व मप्र राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल थे। टीकाकरण और परीक्षण का आयोजन हज कमेटी एवं इंतेजामिया कमेटी वक्फ की ओर से किया गया था।
इसमें हज पर जाने वाले यात्रियों को बताया गया कि किस तरह से उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत भी किया गया। बड़ी संख्या में हज यात्री कैंप में पहुंचे और टीकाकरण करवाया। साथ ही उन्हें हज यात्रा पर किस तरह से कानून व्यवस्था का पालन करना है। इस पूरी बात की जानकारी दी गई।