top header advertisement
Home - उज्जैन << चुनाव व्यवस्था के बाद कर्मचारी संघ कलेक्टर का करेगा सम्मान

चुनाव व्यवस्था के बाद कर्मचारी संघ कलेक्टर का करेगा सम्मान


उज्जैन| मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी के नेतृत्व में पिछले एक माह से मतदाता जागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रम उज्जैन जिले में एवं तहसीलों में आयोजित किए गए।

इसमें राज्य कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी के द्वारा युवा एवं बुजुर्ग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। गिरी के द्वारा मतदान केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर से मांग की गई थी कि कूलर लगवाया जाए, इसके बाद कई मतदान केंद्रों पर कूलर की व्यवस्थाएं हुई एवं मतदान केंद्रों पर शौचालय की सफाई के लिए भी निवेदन किया गया था।

इन सभी कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए आने वाली 17 तारीख को राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा जिला कलेक्टर का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी यह जानकारी गुलशन मंसूरी ने दी हैं।

उज्जैन लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। इस लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस।

Leave a reply