top header advertisement
Home - उज्जैन << CM ने मणिशंकर अय्यर से कहा पाकिस्तान जाकर चुनाव लड़ो

CM ने मणिशंकर अय्यर से कहा पाकिस्तान जाकर चुनाव लड़ो


महाकाल मंदिर परिसर में छह से आठ महीने में एक हजार साल पुराना शिव मंदिर फिर से आकार लेगा। परमारकालीन यह शिव मंदिर 2021 में महाकाल मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में निकला था। मप्र पुरातत्व विभाग ने खुदाई की। इसके बाद अवशेष को संग्रहित किया है।

मंदिर के निर्माण पर करीब 65 लाख रुपए खर्च होंगे। मंदिर की ऊंचाई करीब 37 फीट होगी। खुदाई के दौरान शिवलिंग के अलावा अन्य प्राचीन प्रतिमाएं निकली हैं। देवबड़ला, आशापुरी में मंदिर बनाने वाले कारीगर इसे बनाएंगे। यह राजस्थान के कारीगर हैं। मुख्य कारीगर का नाम भूरा है।

15 मंदिर खुदाई में मिल चुके

पुरातत्ववेत्ता रमेश यादव ने बताया कि सीहोर के गांव देवबडला में 15 मंदिर खोदकर निकाले जा चुके हैं। इनमें दो मंदिरों का निर्माण हो चुका है। ये मंदिर परमार कालीन हैं। इसी तरह का मंदिर महाकाल मंदिर परिसर में बनेगा।

 

 

Leave a reply