top header advertisement
Home - उज्जैन << अज्ञात वृद्ध की मौत, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज

अज्ञात वृद्ध की मौत, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज


देवासगेट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल अज्ञात वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

देवासगेट थाना पुलिस ने बताया 29 जनवरी को चामुंडा माता चौराहा के समीप बीएसएनएल कार्यालय के सामने सड़क पार करते समय एक अज्ञात वृद्ध को ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 13 जेडएम 7197 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर अज्ञात वृद्ध के सिर आैर शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरुनी चोट आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया था। जांच के बाद टक्कर मारने वाले ई-रिक्शा चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया मृतक अज्ञात वृद्ध की उम्र करीब 60 वर्ष थी। हुलिये के आधार पर वह भिक्षुक दिखाई दे रहे थे।

Leave a reply