top header advertisement
Home - उज्जैन << मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का आंदोलन तेज

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का आंदोलन तेज


मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को उज्जैन में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया। यह धरना प्रदर्शन चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण का हिस्सा है, जो प्रदेश के सभी 55 जिला मुख्यालयों में किया जा रहा है।

संयुक्त मोर्चा के संरक्षक मोतीलाल निर्मल के अनुसार, सरकार ने अब तक उनकी 51 सूत्रीय मांगों में से एक का भी निराकरण नहीं किया है और न ही कोई चर्चा की है। कोठी रोड स्थित कलेक्टोरेट संकुल भवन के सामने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

Leave a reply