नगर पालिक निगम में संपत्ति कर के बड़े बकायादारों पर कार्यवाही की जा रही है
उज्जैन- नगर पालिक निगम में संपत्ति कर के बड़े बकायादारों पर कार्यवाही की जा रही है। शहर में नगर पालिक निगम संपत्ति कर अमले द्वारा कर वसूली के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते उन बकायादारों को कुर्की वारंट दिया जा रहा है। जो लगातार डोर टू डोर संपर्क के बावजूद कर नहीं भर रहे। प्रत्येक बकायादारों की कर राशि एक लाख से ज्यादा है। अमले ने तीन दिन में 11 लोगों को कुर्की वारंट दिया है। नगर पालिक निगम द्वारा संपत्ति कर के लिये की जा रही कार्यवाही।