top header advertisement
Home - उज्जैन << परिवार नियोजन की सेवाओं के प्रति जागरूकता एवं स्वीकायर्ता बढाने हेतु 1 से 15 फरवरी तक मनाया जायेगा मिशन परिवार विकास पखवाड़ा

परिवार नियोजन की सेवाओं के प्रति जागरूकता एवं स्वीकायर्ता बढाने हेतु 1 से 15 फरवरी तक मनाया जायेगा मिशन परिवार विकास पखवाड़ा


उज्जैन एक फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल ने बताया कि भारत
सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों साथ-साथ उज्जैन जिले में भी मिशन परिवार विकास
पखवाड़े का आयोजन एक से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत
प्रदेश में परिवार नियोजन की सेवाओं के प्रति जागरूकता एवं स्वीकायर्ता बढाने हेतु प्रतिवर्ष मिशन परिवार
विकास पखवाड़ा मनाया जाता है ताकि जन-समुदाय में परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के
संबंध मे जागरूकता लाई जा सके। परिवार नियोजन के अनेक उपाय हैं जो शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में
निःशुल्क उपलब्ध है जैसे-
महिला नसबंदी/एल.टी.टी. ऑपरेशन- इस ऑपरेशन द्वारा वे महिलाएं जिनके दो बच्चे हैं।
गर्भधारण के लिये जीवनभर के लिये मुक्ति पा सकती हैं। यह नसबंदी ऑपरेशन किसी भी समय
(गर्भावस्था को छोड़कर) कराया जा सकता है। प्रसव या गर्भपात के तुरन्त बाद भी यह ऑपरेशन करवाया
जा सकता है। ऑपरेशन कराने वाली हितग्राही को राशि दो हजार रुपये एवं प्रेरक को राशि 300 रुपये,
प्रसव पश्चात महिला नसबंदी सात दिवस के अंदर ऑपरेशन कराने वाली हितग्राही को राशि तीन हजार
रुपये एवं प्रेरक को राशि 400 रुपये दिये जाते हैं।
पुरूष नसबंदी- पुरूष नसबंदी किसी भी समय करवाई जा सकती है। ऑपरेशन हेतु अस्पताल में
भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। ऑपरेशन में केवल 5-10 मिनिट लगते हैं। ऑपरेशन कराने वाले
हितग्राही को राशि तीन हजार रुपये एवं प्रेरक को राशि 400 रुपये दिये जाते हैं।
कॉपर-टी- यह किसी भी समय (गर्भावस्था को छोड़कर) लगाई जा सकती है। यह प्रसव या
गर्भपात के समय भी लगाई जा सकती है। यह सभी महिलाओं के लिये सुरक्षित एवं उपर्युक्त है।
गर्भ निरोधक गोली- गर्भ निरोधक गोली किसी भी समय (गर्भावस्था को छोड़कर) शुरू की जा
सकती है। गर्भ धारण रोकने के लिये महिला हर रात एक गोली लें।

कंडोम- गर्भधारण रोकने के लिये यह एक सरल सुरक्षित विश्वसनीय गर्भनिरोधक है। यह पुरूषों
के उपयोग हेतु है। इसके उपयोग से एड्स एवं यौन रोग को भी रोकता है। हर बार नया कंडोम का उपयोग
करें।
छाया (गर्भनिरोधक गोली)- गर्भ रोकने का एक सुरक्षित उपाय तीन माह तक सप्ताह में दो बार
उसके बाद सप्ताह में एक बार छाया गर्भनिरोधक गोली का सेवन करें।
अंतरा (गर्भनिरोधक इंजेक्शन)- दो बच्चों मे अंतर रखने का सही उपाय एक इंजेक्शन (केवल
महिलाओं हेतु) तीन माह में एक बार इंजेक्शन लगवाने पर तीन माह तक गर्भधारण को रोका जा सकता
है।

Leave a reply