हर हिंदुस्तानी करें सभी धर्मों का सम्मान, महिला कांग्रेस द्वारा 24वें राजो इफ्तियार का आयोजन
उज्जैन। देश मे जिस तरह का माहौल चल रहा है उसके लिये देश के हर
हिंदुस्तानी के लिए जरूरी है कि वो सभी धर्मों का सम्मान करें और देश की
अखण्डता बनाये रखे। न कोई धर्म न कोई जाति बस एक धर्म हिंदुस्तानी होनी
चाहिए।
उक्त बात महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित 24वें रोजा इफ्तियार में महिला
कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा ने कही। अंजू जाटवा के के अनुसार रोजा
इफ्तार में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल को देखने को मिली। जिसमे सभी
हिन्दू मुस्लिम भाइयों और महिला कांग्रेस नेत्रियों ने शिरकत की। इस अवसर
पर केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश पटेल, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, रियाज
मोहम्मद, अब्दुल अफिज़ कुरेशी, रिज़वान अहमद, फारुख कुरेशी, लकी कुरेशी,
मन्नान खोकर, विवेक सिसोदिया, राहुल पंडिया, सुनीता यादव, रेखा शाक्यवार,
शकुंतला मेहर, सोनिया शर्मा, सोनिया ठाकुर, नीलम कुशवाह, संगीता जैन,
पुष्पा राजपूत, रुही बबन, श्रेया जैन, सीमा जाटवा, वंदना सिसोदिया,
पार्वती जाटवा, दीपाली त्रिवेदी, बबिता नायक, हर्षिता, दीक्षिता आदि ने
रोजा इफ्तियार में शिरकत की। यह जानकारी महिला कांग्रेस की प्रवक्ता
राजश्री शर्मा ने दी।