top header advertisement
Home - उज्जैन << भस्म आरती में महाकाल को चढ़ाई मखाने की माला

भस्म आरती में महाकाल को चढ़ाई मखाने की माला


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित कर होली पर्व की शुरुआत हुई। सबसे पहले बाबा महाकाल को पण्डे-पुजारी गुलाल अर्पित कर धुलेंडी पर्व की शुरुआत करते हैं।सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग चन्दन और त्रिपुंड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग ड्रायफ्रूट चन्दन आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर समिति की और से उपलब्ध कराई गई हर्बल गुलाल को भगवान महाकाल और नंदी जी पर अर्पित किया गया।

Leave a reply