top header advertisement
Home - उज्जैन << राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित बजट में सिंहस्थ हेतु 2000 करोड का प्रावधान रखे जाने पर मा. मुख्यमंत्री जी के प्रति निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई

राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित बजट में सिंहस्थ हेतु 2000 करोड का प्रावधान रखे जाने पर मा. मुख्यमंत्री जी के प्रति निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई


उज्जैन- बुधवार को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावति बजट में मा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2025-26 हेतु उज्जैन शहर में सिंहस्थ के कार्यो हेतु 2000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। शहर के विकास एवं सिंहस्थ कार्यो हेतु प्रस्तावित बजट में 2000 करोड़ का प्रावधान किये जाने पर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा मा. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की जाकर बताया गया कि सर्वहितैषी एवं सर्वहारा वर्गो के लिए यह बजट है। निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा मध्यप्रदेश के बजट को जनहितेशी तथा विकासोउन्नमुखी बताते हुए कहा कि इसमें जनता पर किसी भी प्रकार का नया कर नहीं लगाया गया है तथा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी जिलों में स्टेडियम निर्माण का भी प्रावधान रखा गया है जिससे खिलाडियों एवं खेलों को प्रोत्साहन देने का प्रयास है साथ ही साथ बजट में वर्ष 2025-26 अन्तर्गत उज्जैन शहर में सिंहस्थ के स्थायी प्रकृति के कार्यो हेतु 2000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मा. मुख्यमंत्री जी तथा वित्त मंत्री द्वारा प्रेषित बजट की सराहना की जाती है।

Leave a reply