top header advertisement
Home - उज्जैन << पेयजल व्यवस्था हेतु शहर में तीन स्थानों पर स्थापित किये जाएंगे नवीन ट्रीटमेंट प्लांट सिंहस्थ 2028 में पेयजल व्यवस्था हेतु 250 एमएलडी क्षमता के नवीन ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाने सम्बंधित निविदा जारी किये जाने के प्रकरण पर दी सर्वानुमति एवं ध्वनीमत से दी गई स्वीकृति निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ निगम का विशेष सम्मिलन

पेयजल व्यवस्था हेतु शहर में तीन स्थानों पर स्थापित किये जाएंगे नवीन ट्रीटमेंट प्लांट सिंहस्थ 2028 में पेयजल व्यवस्था हेतु 250 एमएलडी क्षमता के नवीन ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाने सम्बंधित निविदा जारी किये जाने के प्रकरण पर दी सर्वानुमति एवं ध्वनीमत से दी गई स्वीकृति निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ निगम का विशेष सम्मिलन


उज्जैन- बुधवार को नगर निगम का विशेष सम्मिलन निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें पूर्व सम्मिलन के कार्यवृत्त की पुष्टी की जाकर सिंहस्थ महाकुंभ 2028 जलप्रदाय योजना अन्तर्गत निविदा जारी किये जाने सम्बंधित प्रकरण पर सर्वानुमति एवं ध्वनीमत से मंत्रीमंडलीय समिति की स्वीकृति की प्रत्याशा में निगम परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। यह योजना सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए अत्यंत ही महत्वूपर्ण योजना होने के साथ ही उज्जैन शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है सिंहस्थ के अतिरिक्त भी आगामी कई वर्षो तक उज्जैन शहर की पेयजल व्यवस्था सुदृढ बनाएगी, इस योजना अन्तर्गत शहर में तीन स्थानों हरियाखेड़ी में 100 एमएलडी, गऊघाट में 50 एवं 30 एमएलडी तथा अम्बोदिया में 70 एमएलडी क्षमता के ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किये जाएंगे, पूर्व में संचालित ट्रीटमेंट प्लांटों का रिनोवेशन किया जाएगा, 17 उच्च स्तरीय टेंकी का निर्माण किया जाएगा, गंभीर डेम एवं क्षिप्रा नदी पर इंटेकवेल का निर्माण किये जाने के साथ ही अन्य कार्य किये जाएंगे।
विशेष सम्मिलन में हुई चर्चा में महापौर श्री मुकेश टटवाल, नेताप्रतिपक्ष श्री रवि राय सहित एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगणों द्वारा भाग लिया जाकर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किये गए।

Leave a reply