top header advertisement
Home - उज्जैन << फाग में महिलाओं ने खेली राधा-कृष्ण के संग होली

फाग में महिलाओं ने खेली राधा-कृष्ण के संग होली


श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने सोमवार को ढाबा रोड स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में फाग महोत्सव मनाया। महिला मंडल की फाल्गुन संध्या के कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध भजन मंडली ने फाल्गुन के भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय बना दिया।

उज्जैन स्वर्णकार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष शीला सोनी ने बताया आयोजन स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा पारंपरिक रूप से किया जाता है। धार्मिक वातावरण में गुलाल व फूलों से होली खेली जाती है, श्री राधा-कृष्ण को हिंडोले में बैठाकर महिलाओं द्वारा भक्तिपूर्ण भजनों पर रंगारंग नृत्य किया जाता है। इस अवसर पर श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष शीला सोनी, सचिव छाया सोनी, पूर्व अध्यक्ष रजनी सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा सोनी, सादुबला सोनी, सुमित्रा सोनी, रजनी सोनी सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a reply