top header advertisement
Home - उज्जैन << महिला सशक्तिकरण व समानता पर विचार रखे

महिला सशक्तिकरण व समानता पर विचार रखे


संस्था सर्व कोरी कोली समाज उत्थान संघ ने फ्रीगंज स्थित डॉ. आंबेडकर भवन में महिला दिवस मनाया। शुभारंभ पर वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता संस्था उपाध्यक्ष हेमलता लारिया ने की। अतिथि पार्षद दुर्गा चौधरी थी।

इस अवसर पर यशवंती सिंगारिया व अन्य सामाजिक महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण, समानता और समाज संगठन पर अपने विचार रखे। संस्था अध्यक्ष राजेश कुमार शाक्य ने बताया इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति के रूप में डॉ. रीना शाक्य, रूपा पंथी, गोरा देवी वर्मा, पूजा वर्मा, काजल वर्मा, रेखा शिव वर्मा, लीलावती शाक्य, हेमलता खरोईया, संगीता गड़ोइया, वीणा शाक्य, मनोरमा वर्मा, मोहनलाल बुनकर, हर्षा तला, मनी पंथी, कविता वर्मा विनोदिया आदि मौजूद थे। संचालन सावित्री कटारिया ने माना।

Leave a reply