top header advertisement
Home - उज्जैन << दो विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह अलग-अलग दिन

दो विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह अलग-अलग दिन


उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय का 29वां और महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह मार्च के अंतिम दिनों में होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दोनों विश्वविद्यालयों को 30 मार्च को गुड़ीपड़वा के दिन समारोह आयोजित करने की अनुमति दी है।

विक्रम विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति का उज्जैन दौरा गुड़ीपड़वा पर प्रस्तावित है। विक्रम विश्वविद्यालय का समारोह 30 मार्च को होगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने पर महर्षि पाणिनि विश्वविद्यालय का समारोह 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रपति को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। उनकी स्वीकृति के बाद ही अंतिम कार्यक्रम तय होगा। 29वें दीक्षांत समारोह में सत्र 2023-24 के पीएचडी धारकों को उपाधि दी जाएगी। साथ ही स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

दोनों विश्वविद्यालयों में समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति की उपस्थिति से विक्रम विश्वविद्यालय का समारोह और भी भव्य रूप धारण करेगा।

Leave a reply